卍 ॐ जगजीवन नमो नमः श्री जगजीवन नमो नमः। जय जगजीवन नमो नमः जय जय जग जीवन नमो नमः।। 卍
Showing posts with label Samarth Jagjivandas. Show all posts
Showing posts with label Samarth Jagjivandas. Show all posts

Wednesday, April 10, 2019

समर्थ साहेब देवीदास जी     Photo Galary
          
          सतनाम पंथ में एवं  समर्थ साहेब जगजीवनदास के शिष्यों मे प्रसिद्ध संत समर्थ साहेब देवीदास हुए आपके  तप  तेज नाम सुमिरन और सिद्धियों के बारे में जितना ही कहा जाए वह  सूर्य को दीपक दिखाने के ही बराबर होगा आपका जन्म बाराबंकी जिले में लक्ष्मणगढ़ नामक ग्राम में संवत 1735 भाद्रपद कृष्ण अष्टमी  दिन मंगलवार को हुआ था आपके जन्म के विषय में  रोचक कथा यह है कि पिता श्री भवानी सिंह जी गौरी शंकर के अनन्य भक्त थे लक्ष्मणगढ़ के समीप ही पांडव कालीन निर्मित गौरी शंकर का एक प्राचीन मंदिर है और  ऐसा कहा जाता है कि आपके माता-पिता ने 12 वर्षों तक गौरी शंकर की कठिन आराधना की एवं गौरी शंकर के वरदान स्वरुप ही साहब देवी दास का जन्म हुआ तत्कालीन समाज में विद्यालयी  शिक्षा का अधिक चलन ना  था परंतु आपने स्वाध्याय से हिंदी संस्कृत उर्दू अरबी आदि का अच्छा ज्ञान प्राप्त किया जो आपके साहित्य में भी देखने को मिलती है आप इतने मेधावी थे कि दोनों हाथों से दो विभिन्न विषयों पर एक ही समय में साहित्य रचना करने में समर्थ थे  आपने समर्थ साहब जगजीवन दास जी महाराज से मंत्र दीक्षा ग्रहण कर बहुत दिनों तक कोटवा में रहकर गुरु सेवा व आराधन किया  तदुपरांत समर्थ साईं के कहने पर आप घर चले आए परंतु पुरवा ग्राम के नारदीय झील (जो अब नर्दा ताल के नाम से जाना जाता है कहते हैं देवर्षि नारद ने यही तपस्या की थी) का वातावरण आपको ध्यान सुमिरन के लिए उपयुक्त लगा इसी झील के नजदीक आपने छुहरिया पेड़ के नीचे कुटिया चबूतरा बना कर कठोर तप किया यह वृक्ष आज भी मौजूद है आप के चार पुत्र हुए( 1)श्री साहेब राम प्रसाद दास(2) श्री साहेब नीलाम्बर दास (3)श्री साहेब राम निवाज दास(4) श्री समर्थ साहेब अनूप दास ||    
  आप की साहित्यिक रचनाओं में सुख सनाथ, गुरु चरन , विनोद मंगल ,शब्द सागर, नारद ज्ञान ,दीपक समाज, दोहावली, भ्रम विनाश ,भ्रमरगीत, चरण ध्यान ,ज्ञान ऐना ,भक्त- मंगल ,ककहरा नामा ,काजी नामा ,परवाना प्रतीत, आदि महा ग्रंथ हैं ज्यादातर ग्रंथ सत्य सुधा प्रकाशन रायबरेली से प्रकाशित हैं सतनामी ग्रंथों के प्रकाशन में सत्य सुधा प्रकाशन का अभूतपूर्व सहयोग रहा है  ऐसे कल्याणकारी सहयोग हेतु समस्त सतनामी भक्त समाज आपकी  (सत्य सुधा प्रकाशन की) सदैव ही मुक्त कंठ से सराहना करते हैं आप के प्रसिद्ध  सिद्ध  शिष्यों में (1) श्री महंत रामसेवक दास हरचंदपुर बाराबंकी(2) साध्वी  साहेब सोनादासी (3) साहेब निहालचंद राय (4)साहेब गिरवर दास आदि प्रमुख थे इसके अतिरिक्त (1)साहेब दिलबर दास(2)साहेब  नंदू दास (3) साहेब छोटे दास (4) साहेब  भाना दास जैसे सिद्ध संतों का वर्णन भी भक्ति विनोद नामक ग्रंथ में मिलता है आप 135 वर्ष की अवस्था में विक्रमी संवत अट्ठारह सौ सत्तर (1870)भाद्रपद अष्टमी को सतलोक लीन  हुए परंतु आज भी पुरवा धाम के समर्थ साहब देवीदास का स्मरण मात्र करने से मनुष्य सभी दुखों से मुक्त हो जाता है पुरवा  धाम में प्रत्येक पूर्णमासी को मेला लगता है एवं प्रत्येक मंगलवार को भी अधिक भीड़ देखने को मिलती है किंतु वर्ष में 3 बड़े मेलों का आयोजन होता है जो रक्षाबंधन कार्तिक पूर्णिमा एवं माघ  जन्म सप्तमी को पड़ता है पुरवा  धाम लखनऊ से लगभग 40 किलोमीटर दूर हैदर गढ़ बछराएं और निगोहा के बीच में नगराम से 5 किलोमीटर पूर्व में स्थित है सतनाम संप्रदाय की अनंत कीर्तियों व यश गाथा को संकलित करना संभवत: बूते से बाहर की बात  है  तथापि कुछ  कथाये  संकलित करने  का  प्रयास  किया  गया  है  आशा  है  पुरवा  धाम  के  सभी  भक्त  लाभान्वित होंगे||
अधिक जानकारी के लिये देखें  पुरवा धाम  ब्लॉग Click on Purwadham पूर्वाधाम

समर्थस्वामी जगजीवन साहब के चार प्रथम शिष्य



समर्थस्वामी जगजीवन साहब के 14 शिष्य (14 गद्दी)


Sunday, April 7, 2019

कीर्ति गाथा 98


          लाला शंकर दयाल कीरत सागर ग्रंथ के मूल रचनाकार गृहस्थों  की तरह अपने परिवार में रहते हुए भी हमेशा भजन भाव में और ध्यान सुमिरन में लीन रहा करते थे और उनके पास हमेशा बहुत से लोग सत्संग के लिए आते रहते थे एक बार एक सज्जन उनके पास रोते हुए आए और उन्होंने पूछने पर बताया कि उनकी पत्नी का स्वर्गवास हो गया है इसलिए वह बहुत ही ज्यादा दुखी हैं और रो रहे हैं यह सुनकर शंकर दयाल जी हंसने लगे और बोले कि अभी तुम्हारी दो स्त्रियां और मरेंगी  तुम किसका किसका दुख करोगे तुम्हारे चार विवाह होंगे और चौथी स्त्री जीवित रहेगी उससे तीन पुत्र पैदा होंगे और जीवित रहेंगे यह  सुनकर वे शांत हो गए और जैसा लाला शंकर दयाल जी ने कहा  था वैसा ही हुआ 
   

कीर्ति गाथा 99


          लाला शंकर दयाल जी के एक पुत्र तथा एक पौत्र था पुत्र को अच्छी शिक्षा दिलाई परंतु उसमें धार्मिकता का अभाव था फिर भी शंकर दयाल जी इसके लिए बाध्य  नही करते और कहते कि ""करम अपना अपना"", और उसी कर्मों के अनुसार ही फल का भोग करना पड़ता है शंकर दयाल जी के पास लाला भोला नाथ जी अक्सर सत्संग हेतु आया करते थे एक  दिन शंकर दयाल जी के पुत्र के हाथ में पहना हुआ कड़ा कोई उतार ले गया यह  देखकर शंकर दयाल जी के पुत्र क्रोधित हो गए और अपने पिता के पास आकर बोले कि आपके पास जो आते हैं उन्हीं में से कोई बच्चे का कड़ा उतार ले गया है उनके अतिरिक्त यहां और कोई नहीं आता है उसी समय भक्त भोला नाथ जी भी वहां पहुंच गए तब शंकर दयाल जी ने कहा कि साहबजादे तुमने बहुत बड़ी अनुचित बात कह दी है जिनके बारे में आपने ऐसा सोचा भी है वह महान पाप है इसलिए अब तुम्हारा कल्याण ना होगा मुझे कड़ा खो  जाने का कोई दुख नहीं वरन दुख इस बात का है कि अब वह कड़ा पहनने वाला भी नहीं रहेगा क्योंकि साधु के बारे में ऐसा सोचने वाले का कल्याण नहीं होता है यह सुनकर लाला भोला नाथ जी हाथ जोड़कर खड़े हो गए और लड़के को क्षमा कर देने की प्रार्थना की तब शंकर दयाल जी बोले इसका अपराध क्षमा करने  योग्य नहीं है और कुछ दिनों के उपरांत उस लड़के की मृत्यु हो गई 
   

कीर्ति गाथा 100


          एक बार समर्थ स्वामी जगजीवन दास जी ने बाल बनवाने हेतु प्रसाद नामक नाई को बुलवाया, जब प्रसाद नाई ने बाल भिगोने शुरू किए तो समर्थ साईं जी के बाल इतने कमजोर हो गए थे कि वह उखड़ कर प्रसाद नाई के हाथ में आ रहे थे ,यह अचंभा देखकर प्रसाद नाई स्तब्ध रह गया, तब समर्थ साईं श्री जगजीवन दास जी ने कहा कि प्रसाद किस सोच विचार में पड़ गए हो ,तब प्रसाद नाई ने जवाब दिया कि सरकार आपके बाल बहुत कमजोर हो गए हैं, स्वयं ही टूटकर हाथ में आ जा रहे हैं ,और मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि यह काया पुरानी हो चुकी है और कुछ दिन का ही इस धरती पर वास है ।यह सुनकर समर्थ साईं जगजीवन दास जी बोले कि अभी सात  महीने और  मेरा इस धरती पर बाकी हैं ,वैसे जीने का भरोसा तो एक पल भी नहीं करना चाहिए ,और सत्य नाम का ध्यान सुमिरन तो हर समय करते ही रहना चाहिए, यही जीने का सबसे बड़ा फल है ।तदुपरांत स्नान कर समर्थ साईं जगजीवन दास जी विश्राम करने चले आए,किन्तु लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो जगह-जगह से साधु संत महंत समर्थसाई के दर्शन करने के लिए आने शुरू हो गए। 
   

कीर्ति गाथा 101


          समर्थ साईं जगजीवन दास जी के कहने के अनुसार जब सात महीने पूरा हुआ तो समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने अपने पुत्र साहेब  जलाली दास को बुलाकर कहा कि दो अक्षर वाला मंत्र (सत्य नाम) का सुमिरन हर क्षण करते रहना चाहिए यह छूटना नहीं चाहिए यह तीनों काल में सुख देने वाला है इसे ग्रहण करो मेरे पास धन-दौलत खजाना यही है और साधु-संतों से कहा कि हमारे शरीर का दाह क्रिया कर्म ना करना क्योंकि वेदों में लिखा है कि जिसने ब्रह्म ज्ञान में अपने शरीर को जला दिया हो उसके शरीर को नहीं जलाना चाहिए इसलिए समाधि बना देना अगर दाह  क्रिया करोगे तो श्राप दे दूंगा यह कह कर दो अक्षर का मंत्र बार -बार कहते हुए ब्रह्म में लीन हो गए यह समाचार जानकर सब रोने लगे तथा कुल गोत्र एवं गांव वाले कहने लगे कि समर्थ साईं जी ने बहुत जल्दी शरीर का त्याग कर दिया और गंगाजल भी ना पी सके और ना ही गोदान किया और लोगों ने विचार किया कि अब कुल रीति के अनुसार ही  क्रिया कर्म किया जाए उसी समय साहब गोसाई दास जी पहुंचे तो कहा कि समर्थ साई  जगजीवन दास जी की समाधि दी जाएगी दाह  क्रिया कर्म नहीं होगा क्योंकि ऐसा समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा है इसके अतिरिक्त हम और कुछ ना मानेंगे चाहे राजा भी कहे परंतु कुल जाति वालों ने उनका विरोध किया और कहा कि हम दाह कर्म ही करेंगे यह सुनकर समर्थ साहेब गोसाई दास जी बोले कि समर्थ साई  जगजीवन दास जी आपने जो कहा है  उसे यह लोग नहीं मान रहे हैं यदि आपका कथन सत्य है तो दया करके अपने मुखारविंद उसे फिर से कह दीजिए जिससे इन लोगों का संदेह दूर हो जाएगा  उसी समय समर्थ साई  जगजीवन दास जी पुनः उठ बैठे और बोले कि हम कहते हैं कि मेरा अग्निदाह  ना करना बल्कि समाधि बना देना मुझे श्री भगवान से ऐसे ही आज्ञा मिली है तदुपरांत मकान के आंगन को गोबर से लिपवाकर कुश का आसन बिछाया  और गोसाई दास साहब का सहारा लेकर बैठ गए वहीं पर गंगाजल मंगवा कर पान किया और गोदान करके अपने मुखारविंद से यह दोहा कहा 
""संवत अट्ठारह सौ  सत्तरह  वैशाख महीना लाग
 मंगल कृष्ण सप्तमी ,जगजीवन कीन तन त्याग ""
सुख-दुख चार अचार नहि ,नहीं नीर नहीं पौन 
 जगजीवन समझ बिचारि के, किह्यो ताहि घर गौन""
 इसके बाद राम नाम सत्यनाम कहकर भगवान के लोक को चले गए उसी समय आकाश में नौबत  बजी  और दुखी मन से सभी साधु संतों ने समर्थ  साईं जगजीवन दास जी को विधिवत वस्त्र आदि से अलंकृत किया और अर्थी पर लिटा कर समाधि स्थल तक ले गए और समाधि में उतार कर समाधि  में रख दिया उसी समय एक प्रकाश पुंज आकाश मार्ग में प्रकट हुआ और समाधि  के अंदर पूरा प्रकाश फैल गया और फिर उस प्रकाश पुंज ने विमान की आकृति लेकर समर्थ साईं जगजीवन दास जी को उस पर बैठा लिया और आकाश मार्ग में अदृष्य  हो गया उसी स्थान पर समर्थ साई जगजीवन दास जी का समाधि स्थल बनाया गया और सतनाम पंथ की गद्दी पर  साहेब जलाली दास  साहब को आसीन किया गया और पंथ का कार्य पूर्ववत चलने लगा 
   

कीर्ति गाथा 102


          समर्थ साई जगजीवन दास जी के विष्णु लोक जाने की सूचना जब साहेब दूलन दास जी को मिली तो वे बहुत दुखी हुए और विचार करने लगे कि जब मैं समर्थ साईंजगजीवन दास जी के दर्शन करने के लिए जा रहा था तो  मुझे रास्ते से ही वापस कर दिया गया। औरमैं समर्थ साईं जी के दर्शन ना कर सका ।अब मैं सत्य प्रतिज्ञा करके जाता हूं कि यदि मेरी अभिलाषा सत्य है तो समर्थ साईं जगजीवन दास जी का दर्शन अवश्य होगा और उनके हाथ का प्रसाद भी प्राप्त होगा ।मन मे यही धुन और लगन लगाए दूलनदास जी कोटवाधाम पहुंच गए,और जब समर्थ साई जगजीवन दास जी की समाधि पर पहुंचे तो मंत्रमुग्ध हो समाधि को देखते ही रह गए ।एकाएक समर्थसाई जगजीवन दास जी ने उन्हें दर्शन दिया और अपने हाथों से प्रसाद भी दिया जिसे पाकर  दूलनदास जी आनंद मग्न हो अपने घर लौट आए और घर पहुंच कर एक बार फिर दर्शन की अभिलाषा से ध्यान समाधि में बैठ गए। तब एक दंडी का रूप बनाकर समर्थ साई जगजीवन दास जी सामने आए और दूलन दास जी को समाधि से जगाया .समर्थ साई  जगजीवन दास जी को पहचान कर साहब दूलन दास जी उनके चरणों पर गिर गए और स्तुति अर्चना अर्पित कर कहा कि आप मुझे भूल गए और यह आपने कैसा विचित्र रूप धारण किया है ,और मेरे लिए क्या क्या आदेश है? तब श्री समर्थ साई  जगजीवन दास जी ने कहा कि सतनाम पंथ में सेल्ही टोपी धागा एवं सुमिरन माला का महत्व है दूसरे किसी अन्य वेष का नहीं ,यह मुझे  श्री भगवान से आज्ञा मिली है और इस पंथ में यही जारी रखना यह कहकर समर्थ साईं जगजीवन दास जी अंतर्ध्यान हो गए।। 
   

कीर्ति गाथा 103


          एक कायस्थ महोदय जो समर्थ साईं जगजीवन दास जी के शिष्य थे ।जो बहुत गरीब एवं गृहस्थी का बोझ उठाने में असमर्थ थे ।उन्होंने अपने मन में विचार किया कि परदेश जाकर यदि नौकरी पा जाऊं तो गृहस्थी सुचारू रूप से चल सके इसी उद्देश्य से वह घर से चले ,और मार्ग में विचार किया कि समर्थसाई जगजीवन दास जी के दर्शन कर लूँ तो ज्यादा ठीक रहेगा ।समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास जब वह आए तो अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि यदि आपके आशीर्वाद से अच्छी नौकरी मिल जाए तो एक माह के वेतन का प्रसाद चढ़ाऊँगा।समर्थ साई जगजीवन दास जी ने आशीर्वाद दिया कि तुम्हारा मनोरथ पूरा होगा यह सुनकर वह समर्थ साईं जगजीवन दास जी को प्रणाम कर दक्षिण दिशा की ओर चले गए और 6 वर्ष तक ₹90 प्रतिमाह की नौकरी करने के उपरांत समर्थसाई जगजीवन दास जी के दर्शन की अभिलाषा लेकर कोटवा धाम की ओर प्रस्थान किया। कोटवा से सौ कोस (320 किलोमीटर )की दूरी पर मार्ग में एक दास के साथ समर्थसाई जगजीवन दास जी मिले उन्हें देख कर आदर सहित चरण बंदगी कर 4 अशरफिया अर्पित की तो समर्थ साईं जगजीवन दास जी बोले कि ₹10 क्यों बाकी रखा, तो उसी समय कायस्थ महोदय ने  ₹10 भी अर्पित कर दिए तब समर्थसाईजगजीवन दास जी ने कहा कि मैंने जो ध्यान तुमको बताया वह याद है कि नहीं ?तब कायस्थ महोदय बोले किआपकी कृपा से मुझे याद है और आपके सामने ही करता हूं ।इसके बाद ध्यान मेंआंखें बंद कर ली और थोड़ी देर बाद आंखें खुली तो वहां किसी को ना पाया तब मन में विचार किया कि ध्यान में देरी होने के कारण लगता है समर्थ साई  जगजीवन दास जी कहीं चले गए। वहां से चलकर वे स्थान स्थान पर समर्थ साई जगजीवन दास जी के विषय में पूछते और पता ना चलने पर वह आगे बढ़ जाते। एक दिन अचानक एक साधु मिले तो उन्होंने बताया कि समर्थ साईं जगजीवन दास जी को बैकुंठ वासी हुए 5 वर्ष व्यतीत हो गए हैं तुम उन्हें यहां वहां कहां ढूंढ रहे हो ?यह सुनकर उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ और वह चलकर कोटवा धाम पहुंचे और समर्थ साई  जगजीवन दास जी के समाधि के दर्शन किए ,इसके उपरांत समर्थसाहब जलाली दास साहेब के दर्शन कर मार्ग में समर्थ साईं जगजीवन दास जी के दर्शन का पूरा हाल व वृत्तांत सुनाया ।जिसे सुनकर जलाली दास साहेब ने उनके भाग्य की सराहना की और कुछ दिन वे कायस्थ महोदय कोटवा में रहकर प्रसन्नता पूर्वक अपने घर चले गए। 
   

कीर्ति गाथा 104


          पंडित नंदलाल तिवारी बड़े प्रकांड विद्वान थे अनेकों शास्त्रों को पढ़कर देश  देशाटन करते हुए शास्त्रार्थ करना प्रारंभ कर दिया । और बहुत से पंडितों को हराकर कुंड़वार राज्य में आए जहां पर सतनामी पंडित श्री मेदीरामदास जी रहते थे ,और पंडित मेदीराम जी से सत्यनामपंथ के बारे में शास्त्रार्थ करने लगे ,और कहा कि पंथ की मर्यादा शास्त्रानुसार बताओ नहीं तो तुम्हें यह सतनामी बाना उतारना पड़ेगा। यह सुनकर भक्त पंडित मेदीराम ने समर्थ साई  जगजीवन दास जी का स्मरण करके कहा कि सत्य समर्थ जगजीवन साईं मेरी लाज और पंथ की मर्यादा बचाइए।तब समर्थसाईं जगजीवन दास जी ने ध्यान में ही  दर्शन देकर आशीर्वाद दिया कि तुम भय मत करो इस पंथ की रक्षा करने वाले श्री राम जी हैं ।और जब शास्त्रार्थ प्रारंभ हुआ तो नंदलाल जी जो भी प्रश्न करते हैं उसका उत्तर पंडित मेदीराम जी वेद शास्त्रोक्त प्रमाण दे कर बोलने लगे ।अंततः नंदलाल ने हार स्वीकार की और मेदीरामजी  से क्षमा याचना कर प्रार्थना की और मेदी राम जी  को गुरू मानकर मंत्र उपदेश लिया।