Showing posts with label Gosai Das. Show all posts
Showing posts with label Gosai Das. Show all posts
Saturday, March 30, 2019
Thursday, March 28, 2019
कीर्ति गाथा 33
एक मुसलमान मुगल मिर्जा समर्थ साई जगजीवन दास जी की महिमा सुनकर बहुत दूर से चलते चलते घाघरा तट पर पहुंचे और लोगों से समर्थ साईं जगजीवन दास जी का गांव सरदहा कितनी दूर है,लोगों से पूछा और कहा कि मुझे वहां जाना है ,तब लोगों ने बताया कि नदी के उस पार निकट ही है, यह सुनकर वे प्रसन्नता से एक छोटी सी नाव में बैठ गए और बिना प्रतीक्षा किये अकेले ही नदी के पार ले चलने के लिए मल्लाह से कहा और पूरी नाव के किराए से अधिक धन नाव.वालों को पुरस्कार स्वरूप में दे दिया और यह भी कहा कि मेरे साथ ही दूसरी नाव मे मेरे साथ वाले लोग हैं वे सब बाद में आते रहेंगे मल्लाह नाव लेकर नदी की धारा मे चल पड़ा , जिस समय नाव नदी की धारा में पहुंची अचानक जोर से हवा चलने लगी और आंधी आ गई जिससे हवा के थपेड़ों ने नाव को उलट दिया उस समय मिर्जा जी ने कातर भाव से स्वामी जी को पुकार कर कहा कि आप समर्थ हैं मेरी रक्षा कीजिए मैं बिना आपके दर्शन किए ही डूबा जा रहा हूं इतना कहते ही उन्हें पानी में एक छवि दिखाई दी और ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी ने हाथ पकड़ कर उन्हें किनारे पर पहुंचा दिया उनको बचाया, किन्तु उन्हेंअभी मालूम ना हो सका कि वह कौन थे और कहां चले गए होश में आने पर अपने को नदी के किनारे पाया तो स्वामी जी को ढूंढने लगे अंततः चलकर समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास पहुंचे तब उन्हें देखकर पानी में देखी हुई छवि के अनुरूप पहचान कर आनंद मग्न हो गए समर्थ साईं श्री जगजीवन दास जी ने उन्हें बैठने को कहा और कुछ समय उपरांत मिर्जा जी को अपने पेश कवच की याद आई जो सदा उनके कमर में बंधी रहती थी वह वहां मौजूद ना थी तब उन्होंने सोचा कि शायद नदी में गिर गई होगी तब स्वामी जी ने कहा कि पेश कवच ताक पर रखा है उसे उठाइए और उसको अपनी कमर से अलग क्यों रख दिया था मिर्जा जी ने ताक पर से पेश कवच को उठाया तो देखा कि उनका में म्यान भीगा हुआ था इसे देख मिर्जा जी ने स्वामी जी से कहा कि आप की क्या प्रशंसा की जाए मेरी जान बचाने वाले आप ही हैं जैसा आप के बारे में सुना था वैसा ही पाया दुनिया के रखवाले आप ही महात्मा लोग हैं फिर कुछ दिनों तक स्वामी जी के सानिध्य में रहकर अपने स्थान वापस चले गए।🌷
| कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 35
कीर्ति गाथा 36 कीर्ति गाथा 37 कीर्ति गाथा 38 कीर्ति गाथा 39 कीर्ति गाथा 40 कीर्ति गाथा 41 कीर्ति गाथा 42 कीर्ति गाथा 43 कीर्ति गाथा 44 कीर्ति गाथा 45 कीर्ति गाथा 46 कीर्ति गाथा 47 कीर्ति गाथा 48 कीर्ति गाथा 49 कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 अधिक कीर्ति गाथाएं |
कीर्ति गाथा 32
एक दिन समर्थ साई जगजीवनदास जु अपने स्थान पर बैठे थे उसी समय एक योगी शेर पर सवार होकर हाथ में सांप का कोड़ा लिए समर्थ साई जगजीवनदास जु के समक्ष आया और पूछा कि क्या तुम ही सतनामी पंथ चलाते हो समर्थ श्री जगजीवन दास जी के हां कहने पर उसने शेर और सांप को समर्थ साई जगजीवन दास जी पर छोड़ दिया शेर ने दहाड़ कर मुंह फैलाया और सांप फन फैलाकर दौड़ा तब वहां उपस्थित सभी लोगों में भगदड़ मच गई किंतु समर्थ साईं जगजीवन दास जी अविचल उसी मुद्रा में बैठे रहे ,शेर और साँप दोनों ही स्वामी जी के निकट आ कर वापस योगी के ऊपर दौड़ पड़े तब योगी ने भागकर समर्थ साई जगजीवनदास जी के चरण पकड़ लिये और कहा कि महाराज मेरी रक्षा कीजिए मुझसे बड़ी भूल हुई है मुझसे अनजाने मे अज्ञानता बस यह अपराध हो गया,समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने देखा कि वह दोनों योगी को मार डालना चाहते हैं तब उन्हें आदेश दिया कि अपने अपने स्थान पर जाओ मनुष्यों के साथ जंगली जीवो का रहना उचित नहीं है उसी समय वह दोनों जंगली जीव जंगल की ओर चले गए और योगी ने वहीं रुक कर स्वामी जी से ज्ञान उपदेश लिया।।
|
कीर्ति गाथा 31
समर्थ साई जगजीवनदास जी मकान के बाहर ध्यान चबूतरे पर आसन लगाए बैठे रहते थे और कहीं आना जाना नहीं होता था किंतु जो जूता पहनते थे वह पन्द्रह दिन से ज्यादा नहीं चलता था और टूट जाता था चाहे कितना ही मजबूत क्यों ना हो सबको आश्चर्य होता कि स्वामी जी कहीं आते-जाते नहीं है फिर भी जूता क्यों इतनी जल्दी टूट जाता है एक बार साधु लोग तीर्थ यात्रा करके आए और समर्थ साई जगजीवनदास जी से पूछने लगे कि आप यहां कब आए तब समर्थ साई जगजीवनदास जी ने कहा कि थोड़े दिन पहले ही आया हूं जब उन साधुओं से वहां उपस्थित भक्तों ने इस विषय में पूछा तब लोगों को ज्ञात हुआ कि समर्थ साई जगजीवनदास जी समस्त पृथ्वी मंडल पर घुमा करते हैं और मथुरा गया काशी कांची अवंतिका पूरी अमरावती अयोध्या सप्तपुरी जगन्नाथपुरी बद्रीनाथ धाम सेतुबंध रामेश्वरम द्वारिका आदि चारों धामों में से जो सतनाम पंथ की सभाएं होती हैं उनमे चले जाते हैं और उनके जूतों के टूटने का कारण संभवत उनका इस प्रकार भ्रमण करना ही है क्योंकि उन साधुओं ने उन्हें उन्हीं जगहों पर स्वामी जी के दर्शन किए हैं और भक्ति उपदेश पाकर कृतार्थ हुए हैं
|
कीर्ति गाथा 30
एक बार समर्थ साई जगजीवनदास जी ने बालक ( अपने सबसे छोटे पुत्र ) जलाली दास को अपने पास बिठाकर सतनाम पंथ की मर्यादा बताइ और कहा इस पंथ के लोग तमाम आशायें सदा के लिए छोड़ देते हैं सत्यनाम के सुमिरन का धागा हर समय ब्रह्म से जुड़ा हुआ समझा करो सोते जागते किसी समय रिश्ता टूटना नहीं चाहिए और सत्यनाम सुमिरन की डोर के सहारे ही जीव परम पद तक पहुंचता है इसे सुनते ही जलाली दास जी मगन हो गए एक दिन वह अन्य बालकों के साथ खेलने गए खेल -खेल में वह आगे आगे भागे और बालक पीछे पीछे दौड़े जलाली दास जी दौड़ते हुए घाघरा के जल के ऊपर से नदी के उस पार चले गए और फिर उसी प्रकार वापस लौट आए इसे देखकर लड़के आश्चर्यचकित हो गए इसकी सूचना जब स्वामी जी को मिली तो उन्होंने समझाया कि सुमिरन भजन करना ही महात्माओं का कार्य है और तरह के दिखावे से परहेज करना चाहिए
|
कीर्ति गाथा 29
समर्थ साई जगजीवन दास जी की कन्या के विवाह हेतु जब बारात आई तो भांवर के लिए दूल्हे को दरवाजे पर बुलाया गया उसी समय बड़े जोर से पानी बरसने लगा तो पंडितों ने कहा विवाह का मुहूर्त निकला जा रहा है तब समर्थ साई जगजीवन दास स्वामी जी ने कहा जो सरकार की इच्छा हो उसमें हमें खुश होना चाहिए जिस मुहूर्त में सरकार बयाह होना चाहेंगे वही उत्तम होगा तब साहेब देवीदास मस्ताने ने कुछ कहना चाहा किंतु समर्थ साई जगजीवन दास जी ने उन्हें अपने पास बिठा लिया और कहा कि हमारा तन मन धन और सब क्रियाकलाप भगवान की इच्छा पर ही निर्भर है और हमारा कार्य केवल अजपा जाप साधु सेवा और शरीर में विभूति लगाना ही है और विभूति में ही समाये रहना है दूसरे कार्यों से कोई मतलब नहीं फिर पंडितों से कहा कंबल तानकर विवाह की रस्म शुरू करो जब लोगों ने कंबल तानना चाहा कि एकाएक पानी रुक गया और अच्छी तरह से वैवाहिक कार्य संपन्न हुआ
|
कीर्ति गाथा 28
एक अहीर(यादव) आँखोँ का अंधा था, इसलिए आंखें पाने की उम्मीद लिए सरदहा गांव समर्थ स्वामीजगजीवन दास के पास आया और समर्थ साई जगजीवनदास से निवेदन किया कि मुझे आंखें प्रदान कीजिए तब समर्थ साई जगजीवन दास जी बोले कि राम-राम किया करो इसी नाम में सब सामर्थ्य है,और अन्य लोगों के साथ उसको भी प्रसाद मिलने लगा,एक दिन वह दरवाजे पर बैठा था कि उसी समय स्वामी जगजीवनदास जू महराज दरवाजे से मकान के अंदर जाने लगे और उस समय उसने आहट पाकर समर्थ स्वामी जी के पैर पकड़ लिए और अपनी आंखें स्वामी जी के चरणों पर रगड़ने लगा तब स्वामी जी ने कहा कि हमारा पैर छोड़ दो इसी तरह राम नाम मजबूती से पकड़ना चाहिए जिससे सभी मनोरथ पूरे होते हैं तब दोनों आंखों के अंधे उस सूर ने कहा महाराज राम जी घट घट में विराजमान है महात्मा और राम में कोई अंतर नहीं है इस कारण मैं आपको नहीं छोडूंगा मुझे जो मजबूती के साथ पकड़ना था उसे पकड़ लिया तब समर्थ साईं जगजीवन दास ने प्रसन्न होकर भगवान से प्रार्थना की और फिर उससे कहा कि आंखें खोलो उसने जैसे ही सिर उठाया और आंखें खोली तब उसकी आंखों में रोशनी आ गई थी तदोपरांत समर्थ स्वामी जी उसके घर गए और वह अहीर सारी उम्र स्वामी जी की चरण सेवा में रहा।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)

