एक बार सात व्यक्ति जो स्वामी जी के भक्त थे कुछ अशर्फियों को लेकर नगर के साहूकारों के हाथ बेचने आए उन अशर्फियों को बाजार में कई साहूकारों को दिखाया परंतु किसी जगह भाव तय ना हो सका इसी दौड़ भाग के दौरान उन अशर्फियों की थैली कहीं गिर गई और यह जानकर वे लोग बदहवास होकर ढूंढने लगे किंतु वह थैली कहीं ना मिली तब वह वहां से समर्थ साईं जगजीवन दास जी के पास आए और उनके चरणों में प्रणाम कर अशर्फियों के खो जाने का हाल कह कर दुखी हो गए इस पर समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा कि वही बाजार में ढूंढो तब वह लोग खुश होकर बाजार लौट आए और ढूंढने लगे किंतु कहीं पता ना चला वह पुनः समर्थ जगजीवन दास जी के पास आए और कहा कि हमको कहीं भी नहीं मिली लगता है कोई चोर उठा ले गया तब समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा कि तुम्हारी बस्तु कोई नहीं ले जा सकता फिर जाकर ढूंढो तब वे पुनः बाजार लौटकर ढूंढने लगे किंतु अशर्फियों की थैली ना मिली तब वे लोग अपने मन में विचार करने लगे कि शायद समर्थ जगजीवन दास जी ने हम को सांत्वना देने के लिए पुनः ढूंढने को कहा है और जब ढूंढने पर भी नहीं पाएंगे तो हम लोग सब्र कर लेंगे परंतु यह भी सत्य है कि समर्थ साईं जगजीवन दास जी जो कहते हैं वह अवश्य होता है वह सब इसी सोच विचार में थे की अचानक बहुत तेज आंधी आई और जोरो की हवा चलने लगी और पेड़ गिरने लगे बाजार के छप्पर उड़ गए यह लोग भी एक जगह बैठ गए थोड़ी देर बाद जब आंधी रुकी और लोग चलने फिरने लगे तब वह लोग भी उठ कर चलने लगे उन्होंने आगे रास्ते में देखा कि उनकी थैली पड़ी है उसे उठाकर जब देखा था तो अंदर सारी अशरफिया पूरी मिली जिससे वह लोग बहुत प्रसन्न हुए और स्वामी जी को आकर सारा वृत्तांत कह सुनाया इस पर समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा कि चलो अच्छा हुआ अब घर लौट जाओ तब वह सब विदा होकर चले आए।
| कीर्ति गाथाएं |
Showing posts with label Jagjivandas. Show all posts
Showing posts with label Jagjivandas. Show all posts
Saturday, March 30, 2019
कीर्ति गाथा 41
Thursday, March 28, 2019
कीर्ति गाथा 35
तत्कालीन गोंडा राज्य के राजा गोंडा नगर में रहते थे उनके गुरु का नाम अनूपानंद स्वामी था उसी स्थान के निकट एक सत्यनाम के संत श्री बख्शदास रहते थे वे सदैव सत्यनाम का स्मरण और नारदीय भजन गाया करते थे जिससे अनूपानंद जी विरोध मानते थे और भांति भांति से उपहास किया करते थे और कहते थे कि यह पाखंडी हैं अतः इन्हें इस राज्य में नहीं रहना चाहिए यह बात जानकर समर्थ साईं श्री जगजीवन दास जी ने प्रिय शिष्य शिवदास पंजाबी से कहा कि तुम बख्शदास की सहायता हेतु जाओ आदेश पाकर शिवदास साधुओं के दल सहित गोंडा पहुंचे और राजभवन के निकट रुक कर नारदीय भजन गाने लगे जिससे बहुत भीड़ एकत्रित हो गई अनूपानंद जी बहुत क्रुद्ध हुए और अपने शिष्यों को वाद विवाद हेतु भेजा जिससे शिवदास का अपमान हो और वह भाग जाएं जिसकी सूचना शिवदास जी ने एक पत्र के द्वारा समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास भेज दिया,जिसके उत्तर में स्वामी जी ने लिखा की
""बाद करै तेहि करन दे तोहि होइ जान अजान
सत्य मंत्र शिवदास है यही सिखाऊँ ज्ञान
मारण उच्चाटन वशीकरण मोहन मंत्र उपाय
जगजीवन दास जो यह करे परे नर्क मह जाय ""
इस उत्तर को पाकर शिवदास ने वाद-विवाद करने वालों से कुछ ना कहा और उठकर राज द्वार पर पहुंच गए और राजा से मिलने की इच्छा प्रकट की राजा ने मिलने हेतु उन्हें राज्यसभा में बुला लिया किंतु अनूपानंद जी राजगुरु ने सभी सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति शिवदास जी को प्रणाम बंदना और आदर सम्मान ना प्रदान करें किंतु जब शिवदास जी राज्यसभा के समक्ष उपस्थित हुए तो उनका तेजवान स्वरूप देखकर समस्त सभा मे उपस्थित लोग उठकर खड़े हो गए और सिर झुका कर बंदगी की और स्वयं राजा ने उन्हें अपने पास बैठाया और सेवक से पान लाने को आदेश दिया जिससे अनूपानंद जी को बड़ा अपमान प्रतीत हुआ तब उन्होंने सेवकों से पान में चूना कत्था आदि मसाला न लगवा कर सिर्फ पान के पत्तों का ही बीड़ा बनवा कर संत शिवदास जी के पास भिजवा दिया जिसे देखकर शिवदास जी कुछ ना बोले और उन्हीं पान के बीड़े को पूरी सभा में वितरित कर एक पान उन्होंने अनूपानंद जी के पास भेज दिया जो पान सभी सभासदों ने खाए वे पांन कत्था आदि मसालों से युक्त एवं स्वादिष्ट थे किंतु अनूप आनंद जी का पान बिना किसी मसाले के सादा पत्ता ही रह गया था, अनूपानंद जी को विश्वास हो गया कि शिव दासजी सिद्ध संत हैं और वह लज्जित होकर शिवदास जी के चरणों में गिर पड़े और कहा कि मुझे क्षमा करें तथा राजा से अपने अपराध को स्वीकार किया और कहा कि इन महात्मा से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए ये पूजनीय हैं उसी समय से संपूर्ण गोंडा राज्य में सतनामीयों का आदर सम्मान होने लगा।🌷 | कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 37
कीर्ति गाथा 38 कीर्ति गाथा 39 कीर्ति गाथा 40 कीर्ति गाथा 41 कीर्ति गाथा 42 कीर्ति गाथा 43 कीर्ति गाथा 44 कीर्ति गाथा 45 कीर्ति गाथा 46 कीर्ति गाथा 47 कीर्ति गाथा 48 कीर्ति गाथा 49 कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 कीर्ति गाथा 55 कीर्ति गाथा 56 कीर्ति गाथा 57 कीर्ति गाथा 58 कीर्ति गाथा 59 कीर्ति गाथा 60 कीर्ति गाथा 61 कीर्ति गाथा 62 कीर्ति गाथा 63 कीर्ति गाथा 64 अधिक कीर्ति गाथाएं |
कीर्ति गाथा 34
बिलवा निवासी साधु दास पंडित के पास शालिग्राम जी की मूर्ति थी जिसकी वह बड़े विधि विधान से पूजा किया करते थे एक बार समर्थ साईं श्री जगजीवन दास जी की कीर्ति सुनकर वे स्वामी जी के गांव आए और सरयू नदी में स्नान करके पूजा करने लगे उसी समय समर्थ साईं श्री जगजीवन दास जी सरयू नदी में स्नान करने को जा रहे थे पंडित जी ने समर्थ साईंजगजीवन दास जी को जाते हुए देखा किंतु अभिमान एवं अज्ञानता बस अभिवादन बंदन ना किया और अपनी पूजा में बैठे रहे जब समर्थ साई जगजीवन दास जी सरयू नदी में स्नान करने लगे और पंडित जी ने जब ध्यान में आंखें बंद की तब मूर्ति अपने आप सिंहासन से उठकर सरयू नदी में चली गई थोड़ी देर बाद जब पंडित जी ने आंख खोली तब मूर्ति को सिंहासन पर ना पाया तो बहुत दुखी हो गए और विचार करने लगे कि यहां कोई आया भी नहीं तब भगवान की मूर्ति कहां चली गई इतने में उधर से एक और साधु आया और कहा कि तुम जिस की पूजा करते हो और अपना ठाकुर कहते हो उसका आना-जाना भी तुमको मालूम नहीं होता क्या किसी महात्मा से दिव्य दृष्टि नहीं पाई कि सब कुछ दृष्टिगोचर हो जाता है संभवत तुमने स्वामी जी को भी जाते हुए ना देखा होगा जो इसी तरफ से जाकर सरयू नदी में स्नान कर रहे हैं यह सुनकर साधु दास ब्राह्मण समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास दौड़कर पहुंचे और हाथ जोड़कर कहा कि मेरी भूल क्षमा करें प्रभु मेरे भगवान कहीं चले गए हैं आप उन्हें वापस बुला दीजिए तब समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा भगवान तो सर्व व्यापी हैं कहां नहीं है उनका आना जाना कैसा है भक्तों को आनंद देने हेतु सगुण रूप में हो जाते हैं उनका नाम इच्छाधारी लीला बिहारी है वह तुम्हारे अधीन नहीं है फिर सोच क्यों करते हो और पंडित होकर ध्यान से क्यों नहीं देख लेते अनजान लोगों की तरह पूछते हो देखो कैसे रूप में स्नान कर रहे हैं तब साधु दास ब्राह्मण ने स्वामी जी के चरणों में गिरकर प्रार्थना की कि मैं अब तक अनजान मूर्ख था इसलिए मुझे कुछ नहीं दिखाई पड़ा, दया करके मुझे ज्ञान उपदेश कीजिए तब स्वामी जी ने उन्हें मंत्र उपदेश देकर ध्यान की विधि बताइए जिससे उन्हें सब कुछ दीखने लगा और ठाकुर जी को शरीर में स्नान करते देखा और यह भी देखा कि स्नान करके सिंहासन पर आ गए जब आंख खुली तब ठाकुर जी की मूर्ति वापस पाकर प्रसन्नता पूर्वक स्वामी जी के स्थान पर आए और सत्संग में रहकर सिद्ध हो गए।🌷
| कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 36
कीर्ति गाथा 37 कीर्ति गाथा 38 कीर्ति गाथा 39 कीर्ति गाथा 40 कीर्ति गाथा 41 कीर्ति गाथा 42 कीर्ति गाथा 43 कीर्ति गाथा 44 कीर्ति गाथा 45 कीर्ति गाथा 46 कीर्ति गाथा 47 कीर्ति गाथा 48 कीर्ति गाथा 49 कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 कीर्ति गाथा 55 कीर्ति गाथा 56 कीर्ति गाथा 57 अधिक कीर्ति गाथाएं |
Subscribe to:
Posts (Atom)





