卍 ॐ जगजीवन नमो नमः श्री जगजीवन नमो नमः। जय जगजीवन नमो नमः जय जय जग जीवन नमो नमः।। 卍
Showing posts with label Ahalad das. Show all posts
Showing posts with label Ahalad das. Show all posts

Thursday, March 28, 2019

कीर्ति गाथा 35


          तत्कालीन गोंडा राज्य के राजा गोंडा नगर में रहते थे उनके गुरु का नाम अनूपानंद स्वामी था उसी स्थान के निकट एक सत्यनाम के संत श्री बख्शदास रहते थे वे सदैव सत्यनाम का स्मरण और नारदीय भजन गाया करते थे जिससे अनूपानंद जी विरोध मानते थे और भांति भांति से उपहास किया करते थे और कहते थे कि यह पाखंडी हैं अतः इन्हें इस राज्य में नहीं रहना चाहिए यह बात जानकर समर्थ साईं श्री जगजीवन दास जी ने प्रिय  शिष्य  शिवदास पंजाबी से कहा कि तुम बख्शदास की सहायता हेतु जाओ आदेश  पाकर  शिवदास साधुओं के दल सहित गोंडा पहुंचे और राजभवन के निकट रुक कर नारदीय  भजन गाने लगे जिससे बहुत भीड़ एकत्रित हो गई अनूपानंद जी बहुत क्रुद्ध हुए और अपने शिष्यों को वाद विवाद हेतु भेजा जिससे शिवदास का अपमान हो और वह भाग जाएं जिसकी सूचना शिवदास जी ने एक पत्र के द्वारा समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास भेज दिया,जिसके उत्तर में स्वामी जी ने लिखा की 
""बाद करै  तेहि करन दे  तोहि होइ  जान अजान 
सत्य मंत्र शिवदास है यही सिखाऊँ  ज्ञान 
मारण उच्चाटन वशीकरण मोहन मंत्र उपाय 
जगजीवन दास जो यह करे परे नर्क मह जाय ""
इस उत्तर को पाकर शिवदास ने वाद-विवाद करने वालों से कुछ ना कहा और उठकर राज द्वार पर पहुंच गए और राजा से मिलने की इच्छा प्रकट की राजा ने मिलने हेतु उन्हें राज्यसभा में बुला लिया किंतु अनूपानंद जी राजगुरु ने सभी सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति शिवदास जी को प्रणाम बंदना और आदर सम्मान ना प्रदान करें किंतु जब शिवदास जी राज्यसभा के समक्ष उपस्थित हुए तो उनका तेजवान स्वरूप देखकर समस्त सभा मे  उपस्थित लोग उठकर खड़े हो गए और सिर झुका कर बंदगी की और स्वयं राजा ने उन्हें अपने पास बैठाया और सेवक से पान लाने को आदेश दिया जिससे अनूपानंद जी को बड़ा अपमान प्रतीत हुआ तब उन्होंने सेवकों से पान में चूना कत्था आदि मसाला न लगवा कर सिर्फ पान के पत्तों का ही बीड़ा बनवा कर संत शिवदास जी के पास भिजवा दिया जिसे देखकर शिवदास जी कुछ ना बोले और उन्हीं पान के बीड़े को पूरी सभा में वितरित कर एक पान उन्होंने अनूपानंद जी के पास भेज दिया जो पान सभी सभासदों ने  खाए वे  पांन  कत्था आदि मसालों से युक्त एवं स्वादिष्ट थे किंतु अनूप आनंद जी का पान बिना किसी मसाले के सादा पत्ता ही रह गया था, अनूपानंद जी को विश्वास हो गया कि शिव दासजी सिद्ध संत हैं और वह लज्जित होकर शिवदास जी के चरणों में गिर पड़े और कहा कि मुझे क्षमा करें तथा राजा से अपने अपराध को स्वीकार किया और कहा कि इन महात्मा से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए ये पूजनीय हैं उसी समय से संपूर्ण  गोंडा राज्य में सतनामीयों  का आदर सम्मान होने लगा।🌷 
   

Photo Galary 1


Prev--------------------Next










Prev--------------------Next















समर्थस्वामी जगजीवन साहब
के चार प्रथम शिष्य

कीर्ति गाथा 33


          एक मुसलमान मुगल मिर्जा समर्थ साई जगजीवन दास जी की महिमा सुनकर बहुत दूर से चलते चलते घाघरा तट पर पहुंचे और लोगों से समर्थ साईं जगजीवन दास जी का गांव सरदहा कितनी दूर है,लोगों से पूछा और कहा कि मुझे वहां जाना है ,तब लोगों ने बताया कि नदी के उस पार निकट ही है, यह सुनकर वे प्रसन्नता से एक छोटी सी नाव में बैठ गए और बिना प्रतीक्षा किये अकेले ही नदी के पार ले चलने के लिए मल्लाह से कहा और पूरी नाव के किराए से अधिक धन नाव.वालों को पुरस्कार स्वरूप में दे दिया और यह भी कहा कि मेरे साथ ही दूसरी नाव मे  मेरे साथ वाले लोग हैं वे सब बाद में आते रहेंगे मल्लाह नाव लेकर नदी की  धारा मे  चल पड़ा , जिस समय नाव नदी की धारा में पहुंची अचानक जोर से हवा चलने लगी और आंधी आ गई जिससे हवा के थपेड़ों ने नाव को उलट दिया उस समय मिर्जा जी ने कातर भाव से स्वामी जी को पुकार कर कहा कि आप समर्थ हैं मेरी रक्षा कीजिए मैं बिना आपके दर्शन किए ही डूबा जा रहा हूं इतना कहते ही उन्हें पानी में एक छवि दिखाई दी और ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी ने हाथ पकड़ कर उन्हें किनारे पर पहुंचा दिया उनको बचाया, किन्तु उन्हेंअभी मालूम ना हो सका कि वह कौन थे और कहां चले गए होश में आने पर अपने को नदी के किनारे पाया तो स्वामी जी को ढूंढने लगे अंततः चलकर समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास पहुंचे तब उन्हें देखकर पानी में देखी हुई छवि के अनुरूप पहचान कर आनंद मग्न हो गए समर्थ साईं श्री जगजीवन दास जी ने उन्हें बैठने को कहा और कुछ समय उपरांत मिर्जा जी को अपने पेश  कवच की याद आई जो सदा उनके कमर में बंधी रहती थी वह वहां मौजूद ना थी तब उन्होंने सोचा कि शायद नदी में गिर गई होगी तब स्वामी जी ने कहा कि पेश कवच ताक पर रखा है उसे उठाइए और उसको अपनी कमर से अलग क्यों रख दिया था मिर्जा जी ने ताक पर से पेश कवच को उठाया तो देखा कि उनका में म्यान भीगा हुआ था इसे देख मिर्जा जी ने स्वामी जी से कहा कि आप की क्या प्रशंसा की जाए मेरी जान बचाने वाले आप ही हैं जैसा आप के बारे में सुना था वैसा ही पाया दुनिया के रखवाले आप ही महात्मा लोग हैं फिर कुछ दिनों तक स्वामी जी के सानिध्य में रहकर अपने स्थान वापस चले गए।🌷 
   

कीर्ति गाथा 32


          एक  दिन समर्थ साई जगजीवनदास जु  अपने स्थान पर बैठे थे उसी समय एक योगी शेर पर सवार होकर हाथ में सांप का कोड़ा लिए समर्थ साई जगजीवनदास जु  के समक्ष आया और पूछा कि क्या तुम ही सतनामी पंथ चलाते हो समर्थ श्री जगजीवन दास जी के हां कहने पर उसने शेर और सांप को समर्थ साई जगजीवन दास  जी पर छोड़ दिया शेर ने दहाड़ कर मुंह फैलाया और सांप फन फैलाकर दौड़ा तब वहां उपस्थित सभी लोगों में भगदड़ मच गई किंतु समर्थ साईं जगजीवन दास जी अविचल  उसी मुद्रा में बैठे रहे ,शेर और साँप दोनों ही स्वामी जी के निकट आ कर वापस योगी के ऊपर दौड़ पड़े तब  योगी ने भागकर समर्थ साई जगजीवनदास जी के चरण पकड़ लिये  और कहा कि महाराज मेरी रक्षा कीजिए मुझसे बड़ी भूल हुई है  मुझसे अनजाने मे  अज्ञानता बस यह अपराध हो गया,समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने देखा कि वह दोनों योगी को मार डालना चाहते हैं तब उन्हें आदेश दिया कि अपने अपने स्थान पर जाओ मनुष्यों के साथ जंगली जीवो का रहना उचित नहीं है उसी समय  वह दोनों जंगली जीव जंगल की ओर चले गए और योगी ने वहीं रुक कर स्वामी जी से ज्ञान उपदेश लिया।।