卍 ॐ जगजीवन नमो नमः श्री जगजीवन नमो नमः। जय जगजीवन नमो नमः जय जय जग जीवन नमो नमः।। 卍
Showing posts with label Kotwadham Jagjivandas. Show all posts
Showing posts with label Kotwadham Jagjivandas. Show all posts

Wednesday, April 10, 2019

समर्थ साहेब नेवल दास जी     Photo Galary
          सतनामी संप्रदाय के संतों में समर्थ साहेब नेवल दास उच्च कोटि के सिद्ध संत एवं साहित्यकार रहे महंत श्री जगन्नाथ बख्शदास साहेब ने सुखसागर (नेवल दास कृत) की भूमिका में उल्लेख करते हुए आपका जन्म गोंडा जिले में अनुमानत:  संवत  1780 में माना है तथा भक्त शिरोमणि हिंदी मासिक पत्रिका अगस्त अट्ठारह सौ अट्ठावन  पृष्ठ पांच श्री कृष्ण मुरारी दास ने भी इसे सत्य माना है किंतु संप्रदाय के अंतर्गत आपका जन्म  उमापुर नामक ग्राम में माना जाता है यद्यपि आप पढ़े-लिखे नहीं थे किंतु गुरु कृपा से हिंदी संस्कृत में आप पारंगत थेअवधी संत कवियों मे सतनामी संप्रदाय के ध्वज वाहक साहेव नेवल दास का प्रमुख स्थान है । एवं आप श्री जगजीवन दास के प्रधान शिष्यों मे से थे जिन्हें १४ गद्दी मे स्थान मिला । माता पिता के धार्मिक संस्कार श्री नेवल दास मे पूर्णत: ही उतर आये थे और प्रथम गुरू के रूप में माता ने ही भगवत भक्ति् को प्रेरणा दी तथा वह नित्य ही भारत के महा संतो की पावन गाथा रूपी अमृत रस का पान कराती थी अत: श्री नेवल दास का मन ज्ञान, भक्ति एवं, ईश्वर व सन्त  कथाओं के रंग मे पूर्णतया रंग गया, आप की कुसाग्र बुद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 वर्ष की अवस्था में ही काशी नरेश के यहॉ आयोजित महायज्ञ, एवं ज्ञानयज्ञ प्रतिस्पर्धा (शास्त्रार्थ) मे सभी को परास्त कर प्रथम स्थान से स्वर्ण पदक विजेता बने। और इसी क्रम मे 12-12 वर्षो के अन्त राल पर होने वाले शास्त्रार्थ मे 3 बार विजयी रहें आप संपूर्ण जीवन मे किसी से कभी शास्त्रार्थ मे पराजित नही हुऐं।
आपका नाम यश व कीर्ति विद्धता के मामले मे विशाल थी, सभ्रांत परिवार धन धान्य सम्पन्नता, वैभव एंव प्रभाव शाली वर्चस्व सब तरह से श्रेष्ठ थे इसिलये अहं ने अपने पाश मे बांध लिया। समय पलटा तो मॉ का कहा दोहा सहज ही याद आया
धनमद बलमद राजमद, विद्यामद, बलवान।
जगजीवन दास जेहि नाम मद, दूजा गनै न आन ।।
बस इसी चिन्तन ने आपका समस्त अहं चूर-2 कर दिया अत: आप वास्तविक ईश्वरीय सत्ता की खोज करते-2 तत्कालीन ख्याति लब्ध सन्‍त श्री उदयरामदास जी के पास पहुचें। उदयराम दास के आग्रह पर नेवलदास को परमभक्त जानकर स्वामी जी ने मंत्र दीक्षा दी, एवं आप हरिभजन मे तल्ली्न हो गये।
प्रयागराज अवतरण
वर्षो उपरांत आपका जाना सैमसी वर्तमान (धर्मेधाम) मे श्री दूलन दास के पास हुआ उस समय प्रयाग राज का मेला चल रहा था लोग झुंड के झुंड दर्शनो के लिये जा रहे थे। आपने श्री दूलन दास के सामने प्रयाग राज की महिमा गान की और साथ चलकर वहां स्नान की इच्छा जताई। श्री दूलनदास ने समझाया वह ईश्वर कन -2 मे घट-2 मे और समस्त जड. चेतन मे व्याप्त  है। किन्तु परम ज्ञानी नेवलदास सहज ही कहॉ विश्वास करने वाले थे जब तक स्वयं न देख लेते। अत: अनुनय विनय करने लगे। तब श्री दूलनदास ने मिट्टी का ढेला उठाते हुये कहा ‘यह भी ब्रम्हरूप है यह जहॉ गिरेगा वह भी ब्रम्हरूप है। यदि मेरे समर्थ सद्गुरू की वाणी सत्य है कि ईश्वर घट-2 वासी है। यदि यह सत्य है कि ईश्वर कण-कण मे है तो हे प्रयाग राज मेरा अनुरोध स्वीकार कर अपने भक्तो के उद्धार के लिये यही अवतरित हो’ यह कहकर ढेला सामने ही रख दिया तत्काल ही धरती से तीव्र जलधारा फूट पडी । दूलन दास प्रेम भक्ति , से ओत प्रोत हो गये और श्री नेवलदास के आश्चर्य का ठिकाना ना रहा ।
नेवल दास की सिद्धि प्राप्ति
तत् पश्चात सन्त् दूलन दास की प्रार्थना से प्रयाग राज ने वहीं रहकर भक्तों का उद्धार व पाप नाश करने का बचन दिया एवं वह कुण्ड कर्म दही के नाम से बिख्यात हुआ 
पुन: कर्म दही मे दोनो सन्तो ने आनन्द पूर्वक स्नान कर खडे ही हुऐ कि अचानक समर्थ दूलन दास अंजली मे भर भर कर जल उलचने लगे, नेवल दास के पूछने पर दूलन दास ने बताया कि आपके यहॉ आग लगी है वही बुझा रहा हॅू सत्यू जानने के लिये नेवलदास घर आये जो 100 किलो मीटर से भी अधिक दूर था घटना को सत्य पाया अब उन्हे स्वयं पर अधिक ग्लानि होने लगी आपने तत्काल जाकर कोटवन मे समर्थ जगजीवन दास से प्रार्थना की कि क्या आपने बाबा दूलन दास को और मुझे अलग -2 मंत्र दिया है क्योकि बाबा दूलन दास के पास सभी सिद्धियां है पर मै अभी भी अन्ध कार मे हॅू मुझ पर कृपा कीजिये। 
समर्थ ने हंसकर कहा दोनेा का एक ही मंत्र है वही सबका मंत्र है। तल्लीनता से करो तब श्री नेवलदास ने तालाब मे तखत डालकर तीन दिन रात निरंतर जाप किया तथा सिद्धियां प्रत्यक्ष हो गई। सिद्धि प्राप्ति  के पश्चात बाबा नेवल दास के मन मे महा वैराग्य् उत्पन्‍न हुआ तथा आप ईश्वरीय आनंद मे मग्न  हो गोमती किनारे कठिन तप करने चले गये 
आप समर्थ साई जगजीवन दास जू साहब से गुरु मंत्र प्राप्त कर साधना में प्रवृत्त हुए और आपने गृहस्थ जीवन यापन किया था आपके पुत्री थी जिसका विवाह भारद्वाज गोत्रीय अम्बरदास जी के साथ हुआ था जिनके वंशज आज भी उमापुर गद्दी पर विराजमान हैं कुछ समय तक बाराबंकी सुल्तानपुर जिले की सीमा पर स्थित गोमती नदी के किनारे रेछ  घाट में रहकर तपस्या की थी किंतु प्रतिकूल वातावरण के कारण यहां से आकर सुल्तानपुर जिले के दक्षिण दिशा मे  धनेशा ग्राम में एक बट पेड़ के नीचे कुटी बनाकर नाम उपासना में रत हुए किंतु धनेशा के रहने वालों के व्यवहार के कारण इस स्थान को भी छोड़ कर आजीवन उमापुर में अपने निवास किया आप सदैव ही एकांत में रह कर दिन रात अखंड भजन करते थे उठते बैठते सोते जागते अजपा जाप में लीन  रहते थे वर्तमान में आप का समाधि स्थल उमापुर में है जो हरचंदपुर गद्दी के काफी समीप है


समर्थस्वामी जगजीवन साहब के चार प्रथम शिष्य



समर्थस्वामी जगजीवन साहब के 14 शिष्य (14 गद्दी)


Sunday, March 31, 2019

कीर्ति गाथा 48


          एक बार समर्थ साईं जगजीवन दास जी के पास दूलन दास, देवीदास, गोसाई दास, ख्यामदास ,उदय राम दास अहलाद दास विष्णु दास मुल्तानी शिवदास पंजाबी ,नेवल दास, रामदास, सुखराम दास, बच्चू पाठक एवं रुप बक्स आदि संत लोग बैठे थे तथा डला दास तंबूरा बजाकर भजन गा रहे थे उसी समय अभरन कुंड पर एक ठग जती  का रूप बनाए हुए आया और स्नान करके मिठाई और फल का भोजन किया और गांव के लोग जो भी वहां आते जाते उन्हें भी मिठाई और फल प्रसाद की तरह देता और ज्ञान की बातें करता इसकी सूचना किसी ने समर्थ साईं जगजीवन दास जी को दी तो समर्थ साई  जगजीवन दास जी ने कहा कि वह ठग है वह जहर देकर दूसरों का धन आदि ले लेता है उसके पास झोली में अशरफिया हैं और उसी झोली में जहर भी है यह  सुनकर गांव के कुछ लोग अब अभरन कुंड पर गए और वहां पर वैसा ही पाया जैसा समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा था उस ठग  से पूछताछ करने पर वह घबरा गया और समझ गया कि उसकी पोल खुल गई है इसलिए वह भागने का प्रयास करने लगा किंतु गांव वालों ने उसकी झोली खुलवा कर देखा तो उसमें रुपए अशर्फी और जहर को मौजूद पाया तब वह ठग  जो साधु वेश में था उस गांव में फिर से ना आने की कसम खाने लगा और गांव वालों को समर्थ जगजीवन दास जी की कसम दिला कर अपनी जान बचाई और भाग गया 
   

कीर्ति गाथा 46


          दल गंजन सिंह ठाकुर खजूरी गांव में रहते थे उन्होंने समर्थ साई जगजीवन दास जी से मंत्र उपदेश लिया था वह भक्ति मार्ग पर चलने वाले ज्ञानी पुरुष थे एक बार लोक  व्यवहारिक व्यय  से दुखी होकर स्वामी जी से अपना कष्ट कहने का मन बनाया जब वह समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास आए तो समर्थ साई  जगजीवन दास जी ने उन्हें आदर पूर्वक बैठा कर उनका हाल चाल पूछा तब भक्त दल गंजन ने अपनी व्यथा व्यक्ति की जिसे सुनकर स्वामी जी ने एक पैसा उनके हाथ में उन्हें दे दिया जिसे लेकर वह  अपने घर ले आए और उस दिन से मालूम नहीं कहां से धन बढ़ने लगा और सारे कष्ट दूर हो गए दलगंजन सिंह की जमीन दारी में ही समर्थ साई जगजीवन दास जी की खेती होती थी इसलिए दल गंजन सिंह ने सोचा कि समर्थ साई जगजीवन दास जी से लगान नहीं लेना चाहिए और यही बात उन्होंने स्वामी जी से कह दी जिस पर समर्थ  साईं जगजीवन दास जी ने कहा कि जैसा नियम है उसके अनुसार लगान अवश्य दिया जाएगा जब दल गंजन सिंह साठ  वर्ष की आयु को प्राप्त हुए और अपना अंतिम समय सन्निकट जानकर समर्थ साई  जगजीवन दास जी के दर्शन की इच्छा व्यक्त की और कहा कि यदि बिना दर्शन मेरा दम टूट जाए तो मेरा अंतिम संस्कार ना करना पहले समर्थ साई जगजीवन दास जी को सूचना देना इतना कहने के बाद दल गंजन सिंह की मृत्यु हो गई और उनकी इच्छा अनुसार उनके शरीर को एक कोठरी के अंदर रख दिया गया और समर्थ साई जगजीवन दास जी को सूचना भेजने का विचार होने लगा कि अकस्मात उसी समय समर्थ साई जगजीवन दास जी स्वयं ही वहां पहुंच गए और अपने सेवक दलगंजन सिंह को पूछने लगे और उन लोगों द्वारा सब समाचार सुनकर समर्थ साई जगजीवन दास जी ने कहा कि दल गंजन सिंह मरे नहीं हैं कोठरी के बाहर से उन्हें मेरे आने की सूचना दो जब ऐसा किया गया तो उसी समय दल गंजन सिंह उठकर कोठरी से बाहर आए और समर्थ साई जगजीवन दास जी  की चरण बंदगी करने लगे  तदोपरांत समर्थ साई जगजीवन दास जी अपने स्थान वापस चले जाए और भक्त दलगंजन सिंह उसके बाद 60 वर्ष तक और जीवित रहे इस तरह कुल 120 वर्ष का जीवनकाल पाया 
   

Saturday, March 30, 2019

कीर्ति गाथा 44


          एक महाजन प्रदेश से कमाई करके घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में चोरों ने उसका सब सामान एवं रुपया चुरा लिया जिससे उस महाजन को बहुत दुख हुआ महाजन समर्थ साई  जगजीवन दास जी का प्रताप सुन चुका था इसलिए विचार किया कि मुझे उनके पास जाकर अपना हाल बताना चाहिए वह सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं तो मेरा भी कष्ट दूर करेंगे और भविष्य में जहां अन्नजल भाग्य में होगा वहां चला जाऊंगा जब वह समर्थ साई  जगजीवन दास जी के पास पहुंचा तो संयोग बस वह चोर भी स्वामी जी के पास बैठे थे समर्थ साईंजगजीवन दास जी ने महाजन और चोर दोनों के मनोभावों को अपने ज्ञान चक्षु से जान लिया और चोरों की ओर देखकर कहा कि संसार में मानव तन पाना बहुत दुर्लभ है क्योंकि इसी शरीर में धर्म-कर्म एवं उपकार करने की सामर्थ है तथा जिसने धर्म को जानकर भी अधर्म किया और मन में यह विचार किया कि अधर्म से हमारा क्या बिगड़ेगा तो उसका कभी कल्याण नहीं होता उत्तम धर्म तो यह है कि मनुष्य अपने परिश्रम का धन अर्जित करें दूसरों का धन ना ले और ना ही धर्म करने में देर करें और शर्म करें और जो अच्छी बात सुने उसको माने क्योंकि जिसने उपदेश सुनकर ना माना और दंड पाकर अच्छा कार्य किया उसकी निंदा होती है यह सुनकर वह चोर भयभीत हो गए कि समर्थ साई  जगजीवन दास जी  ने उनके क्रियाकलाप को जान लिया है और समर्थ साई  जगजीवन दास जीके दर्शन के प्रताप से और  कथन से चोरों की बुद्धि की जड़ता समाप्त हो गई और वह हाथ जोड़कर समर्थ साईं जगजीवन दास जी के चरणों में गिरकर बोले कि महाराज हमें क्षमा करें और आप जो आज्ञा देंगे वही करूंगा और समर्थ साईं से उपदेश देने की विनती की, इस पर समर्थ जगजीवन दास जी ने कहा कि रास्ते में जोें तुमने सामान और रुपए चुरा लिया है उसे वापस कर दो फिर जो कहना चाहते हो वह कहना ,उसी समय चोरों ने सामान व रुपया लाकर सामने रख दिया तब समर्थ साई  जगजीवन दास जी ने महाजन की ओर देखकर पूछा कि यही  तुम्हारी चोरी हो गई थी ,और चोरों से कहा कि क्या इसी महाजन की वस्तुएं चुराई थी इस पर दोनों पक्षों ने कहा कि हां ऐसा ही है तब वह महाजन अपना सामान और रुपए लेकर प्रसन्नता पूर्वक घर की ओर चला गया और चोर लोगों ने स्वामी जी से मंत्र उपदेश लेकर नाम साधना शुरू की और प्रसन्न होकर अपने घर की ओर चले गए। 
   

कीर्ति गाथा 42


          एक बार नित्य की भांति ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर समर्थ साई जगजीवन दास जी ध्यान अवस्था में बैठे थे और संतगण नारदीय भजन गा रहे थे उसी समय पांच हजार नागा साधुओं का दल विभूति लगाए रुद्राक्ष की माला पहने तलवार तीर बंदूक हाथी घोड़े ऊंट साथ लिए सरदहा गांव के निकट बाग में तालाब के पास आकर डेरा डाला उन नागा साधुओं के महंत अपने शिष्यों के साथ स्वामी जी के पास आए और साईं समर्थ जगजीवन दास जी ने उन्हें बिठाया तब महंत जी बोले कि तुम यहां के महंत हो तो हमारे भोजन का बंदोबस्त करो यह सुनकर समर्थसाई जगजीवन दास जी के पास बैठे हुए लोगों को बड़ा विश्मय  हुआ कि किस प्रकार से इतने लोगों के भोजन का प्रबंध होगा समर्थ साईं जगजीवन दास जी ना तो जमींदार हैं और ना ही किसी के नौकर और ना ही रोजगार और लेन-देन का कार्य करते हैं और जो कुछ भी पूजा में आता है वह महाभाँट और अभ्यागतों एवं आने वाले भक्त लोग खाते पीते हैं ,गुजर-बसर के लिए खेती होती है उससे भी इतना प्राप्त नहीं होता कि इन लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर इज्जत बचाई जा सके यह नागा साधु लोग जहां कहीं भी धार्मिक स्थान या व्यक्ति को पाते हैं उससे जैसे ही हो भोजन अवश्य लेते हैं परंतु स्वामी जी निर्विकार बैठे रहे और कहा अच्छा अभी प्रबंध करता हूं समर्थ साई जगजीवन दास जी  ने अपने मकान के भंडार गृह से खाद्यान्न का प्रबंध कर दिया और लकड़ी भूसा इत्यादि को भी उपलब्ध करा दिया जिसे देख कर उन नागा महंत जी ने कहा कि इतने से क्या होगा यह तो आधे लोगों के लिए भी पर्याप्त नहीं है और अनाज का प्रबंध करो इस पर समर्थ साई जगजीवन दास जी ने कहा कि यह सामग्री भगवान के भंडार से आई है जहां मैंने जमा नहीं किया था वह भगवान जो तीनों लोकों  एवं चौदह भुवनों के मालिक हैं सबको जीवन और आहार देते हैं वह आपको भूखा नहीं रखेंगे वे राई का पहाड़ कर सकते हैं इसमें संदेह ना करिए और रसोई करवा दीजिए मैं यही मौजूद हूं यदि तैयार रसोई के प्रसाद में कोई साधु प्रसाद पाने से रह जाएगा तो उसका उत्तर दायित्व  मेरा होगा, महंत जी ने उसी समय भोजन तैयार करने की आज्ञा दी रसोई तैयार होने पर सभी साधु भोजन पानेलगे और बैठकर खूब भोजन किया किंतु रसोई में कुछ भी कम ना पड़ा ,जिससे महंत जी को समर्थ साई जगजीवन दास जी की महिमा का पता चल गया, रसोई में बचे हुए भोजन को स्वामी जी ने गरीब लोगों में बांटने की आज्ञा दी तब महंत जी ने समर्थ साई जगजीवन दास जी से क्षमा याचना कर आगे प्रस्थान करने की अनुमति मांगी और विदा होकर चले गए।