समर्थ साहेब बदली दास जी Photo Galary
सतनामी
|
समर्थस्वामी जगजीवन साहब के चार प्रथम शिष्य
3-समर्थसाहब देवीदास पुरवाधाम जिला बाराबंकी(उत्तर प्रदेश)।
4-समर्थसाहब ख्याम दास मदनापुर जिला बाराबंकी(उत्तर प्रदेश)। समर्थस्वामी जगजीवन साहब के 14 शिष्य (14 गद्दी) |
Showing posts with label Kotwadham. Show all posts
Showing posts with label Kotwadham. Show all posts
Wednesday, April 24, 2019
Sunday, March 31, 2019
कीर्ति गाथा 47
एक बार समर्थ साई श्री जगजीवन दास जी डलमऊ के गंगा घाट से वापस लौट रहे थे तो मार्ग में अनेकों भक्त सेवकों ने स्वामी जी से रुक कर प्रवचन की प्रार्थना की और अपने अपने गांव ले जाने की जिद करने लगे तब समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने धर्मे गांव में आने के लिए उन लोगों से कह दिया साहेब दूलन दास जी को जब यह समाचार मिला तो है प्रसन्नता से समर्थ साई जगजीवन दास जी को लाने के लिए चल पड़े और समर्थ साई श्री जगजीवन दास जी के दर्शन कर उनके चरणों में काफी समय तक पड़े रहे समर्थ साईं जगजीवन दास जी बार-बार उन्हें उठाने का उपक्रम करते परंतु आनंद मग्न दूलन दास जी चरण ना छोड़ते तब समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा कि हमारा तुम्हारा अंतर कभी नहीं होता क्यों नहीं उठ रहे हो और जोर लगाकर उन्हें उठाकर अपने हृदय से लगा लिया तब साहेब दूलन दास जी बोले गोपियों को उधौ द्वारा दिए गए ज्ञान जैसा व्यवहार करके मुझे भ्रम मे ना डालिए साईं! तदुपरांत दूलन दास जी समर्थ श्री जगजीवन दास जी को अपने घर ले आए और एक उच्च आसन पर आदर सहित बैठाकर चरणामृत का पान कर समस्त परिवार के सदस्यों को दिया और तरह तरह के पकवान बनवाकर समर्थ साई जगजीवन दास जी और अन्य भक्तों को भोजन कराकर स्वयं महा प्रसाद ग्रहण किया तब समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा कि लड़की का ब्याह करना है इस हेतु उचित राय और परामर्श दो कि कहां विवाह करना चाहिए इस पर दूलन दास जी बोले कि तिलोई के राजा के साथ विवाह होगा समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा जैसा आपने सोचा होगा वह अच्छा ही रहेगा इसके बाद वहां से विदा होकर समर्थ साई जगजीवन दास जी अपने स्थान को लौट आए इसके बाद समर्थ साहेब दूलन दास जी अपने साथ नाई बारी और 50 सेवकों को साथ लेकर तिलोई राज्य के सेमरौता राज्य पहुंचे वहां पर राजा ने उनका उचित आदर सत्कार कर बैठाया और उनके आने का प्रायोजन पूछा तब साहेब दूलन दास जी ने कहा कि लड़की का विवाह तुम्हारे साथ करने आए हैं इसमें दो बातें हैं या तो ब्याह करो या राज्य छोड़ो यह सुनकर राजा बोले की विवाह स्वीकार है और उसी समय पंडितों को बुलाकर फलदान की तिथि एवं ब्याह की तिथि निश्चित कर दी फलदान चढ़ाकर साहेब दूलन दास जी वहां से विदा होकर समर्थ साई श्री जगजीवन दास जी के पास आकर शुभ समाचार बताने लगे समर्थ साई श्री जगजीवन दास जी ने कहा कि बहुत अच्छा हुआ अब विवाह की तैयारी करो बाकी सब सामान तैयार है नियत तिथि समय पर बारात आई और वेद रीति कुल रीति एवं लोक रीति से विवाह संपन्न हुआ दूसरे दिन बड़हर भात के लिए जब बारात को बुलाया गया तो राजा ने कहा यदि भोजन में मांस ना होगा तो हम भोजन ना करेंगे तब वहां उपस्थित लोगों ने समझाया कि यह संभव नहीं है क्योंकि यहां मांस नहीं खाया जाता तब राजा ने कहा कि वह खुद मांस नहीं खाते तो ना खाएं लेकिन उनके कारण हम लोग भी ना खाएं यह आवश्यक नहीं आज हम ब्याह करने आए हैं उन्हें हमारी खुशी स्वीकार होनी चाहिए और जो हमारा आहार है उन्हें हमको देना चाहिए यदि उन्हें स्वीकार नहीं तो हम भोजन नहीं ग्रहण करेंगे इसके अतिरिक्त हमें अब और कुछ भी नहीं कहना है इसकी सूचना जब समर्थ साईं जगजीवन दास जी को मिली तो समर्थ साहेब जगजीवन दास जी हंस कर बोले कि बड़े बेढब हठी हैं और मसाला लगाकर भाटा (बैंगन ) की सब्जी बनाने का आदेश दिया और राजा से कहला भेजा कि हमें आपकी खुशी स्वीकार है और जब सब्जी बन कर तैयार हो गई तो बाराती बुलाए गए और भोजन परोस दिया गया भाटा की सब्जी माँस की भांति हो गई है अर्थात मांस में बदल गई जिसे ठाकुरों और अन्य बारातियों ने मांस की तरह खूब छककर खाया और प्रसन्नता व्यक्त की इसके बाद लड़की सहित बारात प्रसन्नता पूर्वक विदा हो गई परंतु उसी दिन से भांटा खाना सतनामियों के लिए वर्जित हो गया क्योंकि समर्थ साईं की कृपा से वह बैगन मांस में बदल गया था
| कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 49
कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 कीर्ति गाथा 55 कीर्ति गाथा 56 कीर्ति गाथा 57 कीर्ति गाथा 58 कीर्ति गाथा 59 कीर्ति गाथा 60 कीर्ति गाथा 61 कीर्ति गाथा 62 कीर्ति गाथा 63 कीर्ति गाथा 64 कीर्ति गाथा 65 कीर्ति गाथा 66 कीर्ति गाथा 68 कीर्ति गाथा 69 कीर्ति गाथा 70 कीर्ति गाथा 71 |
कीर्ति गाथा 46
दल गंजन सिंह ठाकुर खजूरी गांव में रहते थे उन्होंने समर्थ साई जगजीवन दास जी से मंत्र उपदेश लिया था वह भक्ति मार्ग पर चलने वाले ज्ञानी पुरुष थे एक बार लोक व्यवहारिक व्यय से दुखी होकर स्वामी जी से अपना कष्ट कहने का मन बनाया जब वह समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास आए तो समर्थ साई जगजीवन दास जी ने उन्हें आदर पूर्वक बैठा कर उनका हाल चाल पूछा तब भक्त दल गंजन ने अपनी व्यथा व्यक्ति की जिसे सुनकर स्वामी जी ने एक पैसा उनके हाथ में उन्हें दे दिया जिसे लेकर वह अपने घर ले आए और उस दिन से मालूम नहीं कहां से धन बढ़ने लगा और सारे कष्ट दूर हो गए दलगंजन सिंह की जमीन दारी में ही समर्थ साई जगजीवन दास जी की खेती होती थी इसलिए दल गंजन सिंह ने सोचा कि समर्थ साई जगजीवन दास जी से लगान नहीं लेना चाहिए और यही बात उन्होंने स्वामी जी से कह दी जिस पर समर्थ साईं जगजीवन दास जी ने कहा कि जैसा नियम है उसके अनुसार लगान अवश्य दिया जाएगा जब दल गंजन सिंह साठ वर्ष की आयु को प्राप्त हुए और अपना अंतिम समय सन्निकट जानकर समर्थ साई जगजीवन दास जी के दर्शन की इच्छा व्यक्त की और कहा कि यदि बिना दर्शन मेरा दम टूट जाए तो मेरा अंतिम संस्कार ना करना पहले समर्थ साई जगजीवन दास जी को सूचना देना इतना कहने के बाद दल गंजन सिंह की मृत्यु हो गई और उनकी इच्छा अनुसार उनके शरीर को एक कोठरी के अंदर रख दिया गया और समर्थ साई जगजीवन दास जी को सूचना भेजने का विचार होने लगा कि अकस्मात उसी समय समर्थ साई जगजीवन दास जी स्वयं ही वहां पहुंच गए और अपने सेवक दलगंजन सिंह को पूछने लगे और उन लोगों द्वारा सब समाचार सुनकर समर्थ साई जगजीवन दास जी ने कहा कि दल गंजन सिंह मरे नहीं हैं कोठरी के बाहर से उन्हें मेरे आने की सूचना दो जब ऐसा किया गया तो उसी समय दल गंजन सिंह उठकर कोठरी से बाहर आए और समर्थ साई जगजीवन दास जी की चरण बंदगी करने लगे तदोपरांत समर्थ साई जगजीवन दास जी अपने स्थान वापस चले जाए और भक्त दलगंजन सिंह उसके बाद 60 वर्ष तक और जीवित रहे इस तरह कुल 120 वर्ष का जीवनकाल पाया
|
कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 48
कीर्ति गाथा 49 कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 कीर्ति गाथा 55 कीर्ति गाथा 56 कीर्ति गाथा 57 कीर्ति गाथा 58 कीर्ति गाथा 59 कीर्ति गाथा 60 कीर्ति गाथा 61 कीर्ति गाथा 62 कीर्ति गाथा 63 कीर्ति गाथा 64 कीर्ति गाथा 65 कीर्ति गाथा 66 कीर्ति गाथा 68 अधिक कीर्ति गाथाएं |
Saturday, March 30, 2019
कीर्ति गाथा 44
एक महाजन प्रदेश से कमाई करके घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में चोरों ने उसका सब सामान एवं रुपया चुरा लिया जिससे उस महाजन को बहुत दुख हुआ महाजन समर्थ साई जगजीवन दास जी का प्रताप सुन चुका था इसलिए विचार किया कि मुझे उनके पास जाकर अपना हाल बताना चाहिए वह सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं तो मेरा भी कष्ट दूर करेंगे और भविष्य में जहां अन्नजल भाग्य में होगा वहां चला जाऊंगा जब वह समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास पहुंचा तो संयोग बस वह चोर भी स्वामी जी के पास बैठे थे समर्थ साईंजगजीवन दास जी ने महाजन और चोर दोनों के मनोभावों को अपने ज्ञान चक्षु से जान लिया और चोरों की ओर देखकर कहा कि संसार में मानव तन पाना बहुत दुर्लभ है क्योंकि इसी शरीर में धर्म-कर्म एवं उपकार करने की सामर्थ है तथा जिसने धर्म को जानकर भी अधर्म किया और मन में यह विचार किया कि अधर्म से हमारा क्या बिगड़ेगा तो उसका कभी कल्याण नहीं होता उत्तम धर्म तो यह है कि मनुष्य अपने परिश्रम का धन अर्जित करें दूसरों का धन ना ले और ना ही धर्म करने में देर करें और शर्म करें और जो अच्छी बात सुने उसको माने क्योंकि जिसने उपदेश सुनकर ना माना और दंड पाकर अच्छा कार्य किया उसकी निंदा होती है यह सुनकर वह चोर भयभीत हो गए कि समर्थ साई जगजीवन दास जी ने उनके क्रियाकलाप को जान लिया है और समर्थ साई जगजीवन दास जीके दर्शन के प्रताप से और कथन से चोरों की बुद्धि की जड़ता समाप्त हो गई और वह हाथ जोड़कर समर्थ साईं जगजीवन दास जी के चरणों में गिरकर बोले कि महाराज हमें क्षमा करें और आप जो आज्ञा देंगे वही करूंगा और समर्थ साईं से उपदेश देने की विनती की, इस पर समर्थ जगजीवन दास जी ने कहा कि रास्ते में जोें तुमने सामान और रुपए चुरा लिया है उसे वापस कर दो फिर जो कहना चाहते हो वह कहना ,उसी समय चोरों ने सामान व रुपया लाकर सामने रख दिया तब समर्थ साई जगजीवन दास जी ने महाजन की ओर देखकर पूछा कि यही तुम्हारी चोरी हो गई थी ,और चोरों से कहा कि क्या इसी महाजन की वस्तुएं चुराई थी इस पर दोनों पक्षों ने कहा कि हां ऐसा ही है तब वह महाजन अपना सामान और रुपए लेकर प्रसन्नता पूर्वक घर की ओर चला गया और चोर लोगों ने स्वामी जी से मंत्र उपदेश लेकर नाम साधना शुरू की और प्रसन्न होकर अपने घर की ओर चले गए।
|
कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 46
कीर्ति गाथा 47 कीर्ति गाथा 48 कीर्ति गाथा 49 कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 कीर्ति गाथा 55 कीर्ति गाथा 56 कीर्ति गाथा 57 कीर्ति गाथा 58 कीर्ति गाथा 59 कीर्ति गाथा 60 कीर्ति गाथा 61 कीर्ति गाथा 62 कीर्ति गाथा 63 कीर्ति गाथा 64 कीर्ति गाथा 65 कीर्ति गाथा 66 कीर्ति गाथा 67 अधिक कीर्ति गाथाएं |
Subscribe to:
Posts (Atom)