दिल्ली शहर बहुत समय से बादशाहों की राजधानी थी जिसमें हर धर्म के कामिल सिद्ध फकीर व संत रहते थे एक बार वहां के बादशाह ने हुक्म दिया कि यह सब संत फकीर बेकार हैं और मुफ्त की रोटी तोड़ते हैं इन्हें या तो मार देना चाहिए या परेशान कर शहर से बाहर निकाल देना चाहिए वहीं पर एक फकीर बादी शाह थे जिनके एक हाथ में तस्वीह यानी माला और दूसरे हाथ में संसा सिर पर टोपी और बदन पर कुर्ता रहता था वह पांचों वक्त के नमाजी थे और रोजा रखते दीन ईमान की बातें करते थे किसी से कुछ नहीं मांगते थे किंतु उन्हें भी दिल्ली से बाहर निकाल दिया गया वह वहां से चलकर समर्थ साई जगजीवन दास जी के स्थान पर जय जयकार करते हुए शरदहा गांव पहुंचे समर्थ साई जगजीवन दास जी ने उन्हें आदर से बिठा कर उनका हाल चाल पूछा तब बादीशाह ने कहा कि आप सब जानते हैं मुझसे क्या पूछना जिस शहर में बचाने वाले नहीं रहने पाते वह शहर कैसे बचेगा हम सब जाकर कहां रहेंगे तब समर्थ साई जगजीवन दास जी ने यह शब्द कहे "" अब जाग प्रभु धूमधाम"" इसके बाद बादी शाह से कहा जब तक तुम ईरान जाकर दिल्ली वापस नहीं लौट आते हो उतने समय तक दिल्ली का सुरक्षित रहना प्रतीत होता है तब बादी शाह ने कहा मुझे जो जानना था मैंने जान लिया प्रभु और अब मैं ईरान जाता हूं बादीशाह ईरान पहुंचकर नादिर शाह की फौज के साथ दिल्ली लौट आए और दिल्ली में जहां उनका तत्कालीन मुगल बादशाह मुहम्मद शाह रंगीला द्वारा अपमान हुआ था वहां नादिरशाह की फौजों ने लूटपाट और कत्लेआम किया इसके बाद नादिरशाह जब दिल्ली से लौटकर ईरान पहुंचा तब वहां मलामत शाह कामिल फकीर से मुलाकात की और मलामत शाह दिल्ली के कत्लेआम का हाल जानकर बहुत दुखी हुए और कहा कि क्या अब दिल्ली राज्य में कोई सिद्ध महात्मा साहिबे कमाल या कामिल फकीर नहीं रह गए ऐसा मालूम होता है कि जगजीवन दास जी सिद्ध महात्मा प्रसिद्ध थे वह भी अब साहिबे कमाल (परम सिद्ध )महात्मा नहीं रह गए और यदि वह परम सिद्ध होते तो उस मुल्क में इतना जान माल का नुकसान ना होता मलामत शाह ने जब यह कहा तो उनके अंदर की जितनी भी सिद्धियां थी सब जाती रही और वह एक साधारण आदमी की तरह रह गए इस पर मलामत शाह को बहुत दुख हुआ और अपनी सिद्धियों को पुनः प्राप्त करने के लिए बादी शाह के पास मदद लेने पहुंचे तब बादी शाह ने मलामत शाह को बताया कि मैंने स्वामी जगजीवन दास जी से ऐसा होने का वचन लिया था क्योंकि दिल्ली में संतों और फकीरों का बहुत अपमान हुआ था और तुमने उन्हीं की सिद्धता पर शंका की इसलिए तुम्हारी सारी सिद्धियां जाती रही इसलिए तुम उन्ही के पास जाओ और उन्हीं की कृपा से अपनी सिद्धियां पुनः प्राप्त करो इसके अलावा और कोई उपाय नहीं है तब मलामत शाह ईरान से चलकर शरदहा में समर्थ साई जगजीवन दास जी के पास आए और अपना अपराध स्वीकार करके उनसे क्षमा प्रार्थना की समर्थ साई जगजीवन दास जी ने मलामत शाह को क्षमा कर दिया और उनकी सिद्धियों पुनः उन्हें वापस लौटा दी परंतु मलामत शाह लौट कर ना तो ईरान गए और ना ही दिल्ली गए वरन सरदहा के निकट ही वर्तमान में बदोसराय जंगल में अपना स्थान बना कर शेष जीवन यही व्यतीत किया
| कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 42
कीर्ति गाथा 43 कीर्ति गाथा 44 कीर्ति गाथा 45 कीर्ति गाथा 46 कीर्ति गाथा 47 कीर्ति गाथा 48 कीर्ति गाथा 49 कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 कीर्ति गाथा 55 कीर्ति गाथा 56 कीर्ति गाथा 57 कीर्ति गाथा 58 कीर्ति गाथा 59 कीर्ति गाथा 60 कीर्ति गाथा 61 कीर्ति गाथा 62 कीर्ति गाथा 63 कीर्ति गाथा 64 कीर्ति गाथा 65 कीर्ति गाथा 66 कीर्ति गाथा 68 कीर्ति गाथा 69 कीर्ति गाथा 70 कीर्ति गाथा 71 |
Showing posts with label khyamdas. Show all posts
Showing posts with label khyamdas. Show all posts
Saturday, March 30, 2019
कीर्ति गाथा 40
Thursday, March 28, 2019
कीर्ति गाथा 37
एक बार एक सतनामी भक्त अपने पुत्र के साथ सरदहा गांव के लिए लखनऊ से चला रास्ते में ठगों ने उसे धनवान समझ कर उसका पीछा किया और यह विचार किया कि जब मौका मिले तो इसे मार कर इसका सारा धन लूट ले जब भक्त शहर से बाहर आया तो ठगों ने कहा कि अपना धन यही छोड़ दो नहीं तो हम तुम्हें मार डालेंगे भक्त सहम कर खड़ा हो गया उसी समय सिपाहियों का एक दल वहीं आ पहुंचा सिपाहियों को देखकर ठग भाग गए जब सिपाही चले गए भक्त इसे समर्थ साई जग जीवन दास जी की दया समझ कर फिर आगे चल पड़ा कुछ देर बाद उन्हीं ठगों ने फिर उसे घेरा पुन: वही सिपाहियों का दल वापस आ गया जिसे देख कर ठग फिर भाग गए इस तरह कई बार ठगों ने लूटने का प्रयास किया किंतु प्रत्येक बार सिपाहियों के डर से उन्हें भाग जाना पड़ा भक्त प्रसन्न मन से सरदहा पहुंचा और अभरन सागर में स्नान करके ब्राह्मणों को भोजन कराया और ठगों को भी अभ्यागत मानकर प्रसाद स्वरूप मे मिठाई खिलाया उसी समय ठगों की बुद्धि बदल गई और उन्होंने विचार किया कि हम लोग बड़े पापी हैं और धर्म कर्म करने वालों को हम अपनी जीविका हेतु लूट लेते हैं अतः हम लोगों का जीवन व्यर्थ है और आपस में विचार किया कि हम लोगों को भी अभरन में स्नान करके समर्थ साईं जगजीवन दास जी का दर्शन करना चाहिए स्नान करके ठग भी समर्थ साई जग जीवनदास जी के पास पहुंचे भक्त ने समर्थ साई जगजीवन दास जी को दंडवत प्रनाम किया और पूजा में रुपया मिठाई मलमल का थान और एक (पहुंची) जेवर चढ़ाई इसके बाद ठगों ने भी समर्थ साई जग जीवन दास जी को प्रसाद चढ़ाया है इस पर समर्थ साई जग जीवन दास जी ने ठगों से पूछा कि तुमने क्या मनोकामना की है जिसे प्राप्त करने हेतु प्रसाद चढ़ाया है तब ठगों ने हाथ जोड़कर कहा कि मेरा अपराध क्षमा हो हमने अपने जीवन में सदैव मारने और यात्रियों को लूटने का कार्य किया है इसी उद्देश्य हमने इस भक्त का भी पीछा किया कि इसे मार कर लूटते है किंतु आपके प्रताप से हर बार सिपाहियों का दल आकर इस भक्त की रक्षा करता रहा और यहां आकर हमारा हृदय परिवर्तन हो गया और यह ठगी का कार्य अब हमें अच्छा नहीं लगता आप समर्थ हैं दया करके हमें उबारिये तब समर्थ साई जगजीवन दास जी ने कहा भगवान का भजन करो सब पाप मिट जाएंगे और हिंसा छोड़ दो यह सुनकर ठगों ने स्वामी जी के पैर पर सिर रखा और कहा आप हमें नाम दीक्षा दो समर्थ साई जग जीवन दासजी ने सबको भक्त बनाया स्वामी जी के स्थान पर यह परंपरा थी कि जो भी प्रसाद व चढ़ावा आता था वह महाभाट और भक्तों को वितरित किया जाता था स्वामी जी के पास (पहुंची )जेवर चढ़ावे में आई देखकर महाभाट के मन में लालच आ गया और विचार किया कि यह जेवर मुझे मिलता तो अच्छा होता अंतर्यामी स्वामी जी महाभाट के लालच को समझ गए और पहुंची उठाकर एक नर्तकी को दे दिया और महाभाट से कहा कि हक अपना अपना जिसे सुनकर महाभाट लज्जित हुआ वह भक्त और वै ठग कुछ दिन स्वामी जी के सानिध्य में रहकर अपने अपने घर वापस चले गए
| कीर्ति गाथाएं
कीर्ति गाथा 39
कीर्ति गाथा 40 कीर्ति गाथा 41 कीर्ति गाथा 42 कीर्ति गाथा 43 कीर्ति गाथा 44 कीर्ति गाथा 45 कीर्ति गाथा 46 कीर्ति गाथा 47 कीर्ति गाथा 48 कीर्ति गाथा 49 कीर्ति गाथा 50 कीर्ति गाथा 51 कीर्ति गाथा 52 कीर्ति गाथा 53 कीर्ति गाथा 54 कीर्ति गाथा 55 कीर्ति गाथा 56 कीर्ति गाथा 57 कीर्ति गाथा 58 कीर्ति गाथा 59 कीर्ति गाथा 60 कीर्ति गाथा 61 कीर्ति गाथा 62 कीर्ति गाथा 63 कीर्ति गाथा 64 कीर्ति गाथा 65 कीर्ति गाथा 66 कीर्ति गाथा 68 कीर्ति गाथा 69 अधिक कीर्ति गाथाएं |
Subscribe to:
Posts (Atom)











